मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। जाने-माने एक्टर अरुण बाली (Arun Bali) का आज निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनकी उम्र 79 साल थी और उन्होंने आज मुंबई में आखिरी सांस ली है। दरअसल वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वहीं कुछ महीने पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती भी करवाया गया था। लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हो पाई। वह एक खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें दुर्लभ बीमारी Myasthenia Gravis थी। इस बीमारी की वजह से नर्वस और मसल्स के बीच कम्युनिकेशन फैलियर हो जाता है। जिस वजह से शरीर सही से काम नहीं कर पता। इस बीमारी की वजह से ही वो आज सभी के बीच नहीं रहे।
कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, बोनस का मिलेगा लाभ, विभाग ने जारी किए आदेश, खाते में 7000 तक बढ़ेगी राशि
उन्होंने 79 साल की उम्र में आज मुंबई में आखिरी सांस ली। उनके निधन से आज टीवी और बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर भी सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनकी मौत से सभी को सदमा लगा है। क्योंकि वह एक जानी मानी हस्ती थी। अब फैंस उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, अरुण बाली 90 के दशक के जाने माने अभिनेता रहे है। उन्होंने कई सारी फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी कुछ फ़िल्में ‘राजू बन गया जेंटलमैन’, ‘फूल और अंगारे’, ‘खलनायक’, ‘थ्री इडियट्स’ और ‘पानीपत’ के अलावा कई सारी फिल्मों सबसे हिट रही है।
इसके अलावा वह ‘कुमकुम’ और ‘बाबुल की दुआएं लेती जा’ जैसे सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं। हर कोई उनके किरदार को हमेशा याद रखता है। आपको बता दे, अभिनेता न सिर्फ एक जाने माने और शानदार अभिनेता थे बल्कि वो एक मस्त मौला इंसान भी थे। उनके बारे में हर कोई तारीफ करता आया है। हर कोई उन्हें अच्छे से जनता है। आज उनके निधन की वजह से सभी को बड़ा सदमा लगा है। हालांकि उन्होंने अच्छी खासी उम्र में अपनी जान गवाई है लेकिन फिर भी आज सभी उनके निधन पर दुखी है। खास बात ये है कि अरुण बाली की आखिरी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ रही है।