IMD Weather Update Today : चक्रवाती तूफान मोचा के प्रभाव से एक बार फिर देश का मौसम बदलने वाला है। कई राज्यों में बारिश के साथ आंधी और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत के राज्यों में अगले 2 दिन तक हल्की बारिश तो तटीय और सीमावर्ती इलाकों में 8 से 11 मई के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।इसके अलावा अंडमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में समुद्र की स्थिति खराब होने से मध्यम से तेज हवाएं भी चल सकती है।इधर, देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में तीन-पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
जानिए MP-UP और दिल्ली वेदर पर अपडेट
भारतीय मौसम विभाग की मानें तो आज नई दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।दिल्ली- NCR (लोनी देहात, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, नोएडा, गुरुग्राम) सोनीपत, होडल (हरियाणा) दौराला, बागपत के कई स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। UP के 29 जिलों में मौसम के बिगड़ने काे आसार है। इस दौरान हल्की बारिश और आँधी चल सकती है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा MP में भी तूफान का असर देखने को मिलेगा। 2 संभागों और 8 जिलों में बूंदाबांदी के साथ आंधी चल सकती है।राजस्थान में आगामी दिनों में शुष्क मौसम और दिन के तापमान में वृद्धि का अनुमान है।
इन राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, आज गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तो कहीं कहीं भारी बारिश का अनुमान है। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की तो मेघालय, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर भी हल्की बारिश के संकेत है। इस तूफान का असर पूर्वी भारत से लेकर बांग्लादेश और म्यांमार तक पड़ सकता है, ऐसे में ओडिशा सरकार ने 18 तटीय और आस-पास के जिलों को अलर्ट कर दिया है।
जानिए पूरे हफ्ते का हाल
- अगले चार दिनों तक आंध्र प्रदेश, बिहार, पंजाब, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के कई इलाकों में भारी बारिश होने के आसार है।
- उत्तराखंड, के अलावा केरल, कर्नाटक, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले 4 से 5 दिनों तक दिनों तक बारिश के हो सकती हैं।
- बंगाल के तटीय इलाके और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 12 मई तक भारी बारिश हो सकती है।
- हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों सहित निचले और मध्य ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों 8-9 मई को हल्की बारिश और हिमपात की संभावना है।
- 9 और 10 मई को अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि हो सकती है।
- बंगाल में 10 मई को कुछ जगहों पर 70-80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
- पर्यटकों और मछुआरों को 10 मई तक अंडमान और निकोबार द्वीपों से सटे इलाकों में जाने पर रोक लगाई गई है।
क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, साइक्लोन ‘मोचा’ (Cyclone Mocha) इस हफ्ते पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तट से टकराएगा और बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी,ऐसे में कई राज्यों में हल्की से तेज बारिश देखने को मिलेगी। दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के 8 मई को एक कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार है, इससे 9 मई के आसपास दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक दबाव के रूप में तीव्र होगा इससे देश के अलग अलग राज्यों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।