ठंड में बना रहे यात्रा का प्लान तो देख लें लिस्ट, भारतीय रेलवे ने ये ट्रेनें तीन महीने के लिए किए रद्द

Now-masaj-available-in-traveling

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। जो लोग दिसंबर के महीने में ट्रेन (Train) से यात्रा कर रहे हैं, यहां आपके लिए कुछ बड़ी खबरें हैं। भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने 1 दिसंबर 2021 से फरवरी 2022 तक कुछ ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। पश्चिम रेलवे ने सर्दियों के मौसम में यानी 1 दिसंबर, 2021 से 28 फरवरी, 2022 तक कुल 12 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। हालांकि, ये 1 मार्च, 2022 से फिर से शुरू होंगी।

विशेष रूप से, भारतीय रेलवे के पास 600 से अधिक विशेष ट्रेनें हैं जो त्योहारी सीजन के दौरान कोरोना वायरस के कारण भीड़ से बचने के लिए चलाई गई थीं। कई ट्रेनें सिर्फ दिवाली और छठ पूजा के चलते चलाई गईं। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात के बीच कई विशेष ट्रेनें भी चल रही थीं।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi