कर्मचारियों-पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर, DA में 4 फीसद की वृद्धि जल्द, बढ़कर होंगे 42 फीसद, खाते में आएंगे इतने रुपए, एरियर का होगा भुगतान

7th Cpc Employees DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल एक और सभी कर्मचारी पेंशन भोगियों को होली से पहले बड़ा तोहफा दिया जाएगा। मोदी सरकार द्वारा उनके महंगाई भत्ते में 4 फीसद की वृद्धि की जा सकती है। इसके साथ ही उनके महंगाई भत्ते बढ़कर 42 फीसद हो सकते हैं। हालांकि इसके साथ ही एक नए फार्मूले पर भी सहमति बनती नजर आ रही है l फिलहाल इस पर किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

DA बढ़कर होंगे 42%

मोदी सरकार द्वारा एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को होली से पहले महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ दिया जा सकता है। मार्च महीने में इसकी घोषणा की जानी है। वहीं वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में 38 फीसद का लाभ दिया जा रहा है। वही AICPI आंकड़े के मुताबिक उनके महंगाई भत्ते को 4 फीसद की दर से बढ़ाकर 42% किया जा सकता है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi