केंद्रीय इस्पात मंत्री राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Amit Sengar
Published on -

Jabalpur News : कांग्रेस के स्थापना दिवस पर केंद्रीय इस्पात मंत्री राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने जबलपुर में बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा है कि यह खुशी की बात है कि कांग्रेस आज 138 साल की हो गई है पर 138 साल का आदमी कितने दिन जिंदा रह सकता है। यह सोचने वाली बात है। अल्प प्रवास पर जबलपुर पहुंचे केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा पर आज फिर हमला बोला। केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जिस भारत को जोड़ने के लिए यात्रा निकाल रहें है उस भारत को राहुल गांधी के पूर्वजों ने ही तोड़ा था।

उन्होंने तो यंहा तक कह डाला कि कांग्रेस की गलतियों के कारण ही पाकिस्तान और बंग्लादेश अलग से बना है, उस समय अगर कांग्रेस गलतियां नही करती तो आज ना ही पाकिस्तान होता और ना ही बांग्लादेश। भारत में कांग्रेस ने 50 साल तक राज किया था पर उनके राज में ना ही भारत का विकास हुआ और ना ही उनके राज में जनता को मूलभूत सुविधाएं मिली। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह ने कहा कि बेशक कांग्रेस अपना स्थापना दिवस मनाए हम तो विकास के आधार पर आगे और आगे बढ़ते जाएंगे।

Continue Reading

About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”