International Literacy Day 2022 : पढ़ने लिखने को समर्पित दिन, जानिये विश्व साक्षरता दिवस का महत्व

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज विश्व साक्षरता दिवस (International Literacy Day 2022) है। शिक्षा ज्ञान और विकास का द्वार है और किसी भी देश में कितने लोग साक्षर हैं इसपर वहां की उन्नति और समृद्धि निर्भर करती है। आज का दिन लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश से मनाया जाता है। इस साल साक्षरता दिवस की थीम “ट्रांसफॉर्मिंग लिटरेसी लर्निंग स्पेस” (Transforming Literacy Learning Spaces) है। इस अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभी को शुभकामाएं दी हैं।

Relationship tips : अपने पार्टनर से कहिए ये बातें, रिश्ते में बिखर जाएंगे रंग

पहली बार वर्ष 1966 में साक्षरता दिवस मनाया गया था। 7 नवंबर 1965 को यूनेस्को ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाने का फैसला लिया। इसके बात अगले साल यानी 1966 से हर साल 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य है कि लोग ये बात समझें कि जीवन में शिक्षा कितनी आवश्यक है और इसके महत्व को समझते हुए अधिक से अधिक लोग साक्षर हों। जिस देश की शिक्षा दर जितनी अधिक होती है, वो उतनी ही तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ता है।


About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।