Today Weather : कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, महाराष्ट्र-गुजरात के लिए रेड, दिल्ली-गोवा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, जाने IMD का पूर्वानुमान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। समूचे देश में एक बार फिर से बारिश (Rain alert) का दौर शुरू हो गया है। लगातार हो रही बारिश से कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है। वहीं IMD Alert ने गरज़ चमक के साथ मौसम विभाग ने बिजली गिरने की भी संभावना जाहिर कर दी है। इतना ही नहीं महाराष्ट्र के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। रेड अलर्ट (Red alert) जारी करने के साथ ही IMD ने कुछ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है।

उन्होंने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों में कई शहर और इसके उपनगरों में मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। एक अधिकारी ने कहा कि द्वीप शहर (दक्षिण मुंबई) में 24 घंटे की अवधि में सोमवार सुबह 8 बजे तक औसतन 12.04 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 22.12 मिमी और 12.76 मिमी बारिश हुई।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi