PCS Promotion 2022 : 18 पीसीएस अधिकारियों को प्रमोशन, मिलेगा ज्येष्ठा वेतनमान का लाभ, आदेश जारी, यहां देखें नवीन सूची

PCS Promotion 2022 : प्रदेश में आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बीच एक बार फिर से पीसीएस अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है। जिसके लिए आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के तहत 18 पीसीएस अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है।

साधारण वेतनमान प्राप्त कर रहे अधिकारियों को ज्येष्ठा श्रेणी वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। हालांकि उन्हें यह लाभ कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उपलब्ध कराया जाना है। जारी आदेश में कहा गया कि उत्तराखंड सिविल सेवा के साधारण वेतनमान 15600-39100 ग्रेड पे 5400 में कार्यरत कर्मचारियों को 15600-39100 ग्रेड पे 6600, पुनरीक्षित वेतनमान 67,700 से 2,08,700 लेवल 11 के तहत कर्मचारियों को वेतनमान का लाभ दिया जाएगा।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi