Indore News: बिना अनुमति किया प्रदर्शन, कांग्रेस अध्यक्ष सहित 5 लोगों पर मामला दर्ज

Sanjucta Pandit
Published on -
FIR registered

Indore News : इंदौर में बिना अनुमति धरना रैली प्रदर्शन प्रतिबन्ध के बावजूद शहर कांग्रेस अध्यक्ष की अगुवाई में मुख्यमंत्री का पुतला जलाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद मल्हारगंज पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेसियों पर 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष सहित 5 लोगों के नाम शामिल हैं।

इन लोगों पर मामला दर्ज

दरअसल, थाना मल्हारगंज क्षेत्र के रामचंद्र चौराहे पर बीते दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाने वाले शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, देवेंद्र सिंह यादव, मुकेश यादव, गिरीश जोशी और खुर्शीद के खिलाफ बिना अनुमति कार्यक्रम करने को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Continue Reading

About Author
Sanjucta Pandit

Sanjucta Pandit

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं।