Rashifal 13 September 2022 : मेष-मिथुन-वृश्चिक का भाग्योदय, यात्रा स्वास्थ्य धन लाभ, वृषभ को अज्ञात भय, सिंह-मकर रखें विशेष ध्यान, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

लाइफस्टाइल, डेस्क रिपोर्ट। ग्रहों के बदलते स्थिति (planet transit) से कई राशियां (Rashifal 13 September 2022) प्रभावित हो रही है आए दिन के नक्षत्रों की चाल बदलने से एक तरफ जहां तीन ग्रहों अपने वक्री अवस्था में पहुंच गई है। वहीं दूसरी तरफ कई राशियों के राशि परिवर्तन हुए हैं जिसका असर राशियों पर नजर आ रहा है। दरअसल आज आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है तृतीय तिथि आज सुबह 10:37 तक रहेगी। वहीं चतुर्थी तिथि का आगमन हो जाएगा।

वहीं अन्य ग्रहों की बात करें तो चंद्रमा और राहु ग्रह योग बना कर मेष राशि में विराजमान है जबकि वृषभ राशि में मंगल की स्थिति विराजमान है। सूर्य और शुक्र सिंह राशि में है बुध वक्री अवस्था में कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। जबकि तुला राशि में केतु विराजमान है। शनि मकर राशि में है और गुरु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। शनि और गुरु भी वक्री गति से गोचर कर रहे हैं।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi