Dabra News : बिलौआ में निकाली गई हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

Dabra Congress Hath Se Hath Jodo Yatra News : देश एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेतृत्व के आह्वान पर भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद अब देश के सभी राज्यों में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है इसी क्रम में आज डबरा अनुभाग के ग्रामीण क्षेत्र बिलौआ में जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभु दयाल जौहरे एवं विधायक सुरेश राजे के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गई जिसमें ग्रामीणों को वर्तमान शिवराज सरकार की खामियां गिनाई गई। वहीं पर विधायक सुरेश राजे ने घर-घर जाकर लोगों को आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए वोट देने की अत्यावश्यकता समझाते हुए कहा है कि कांग्रेस हर तबके के लोगों का ख्याल रखती है।

भाजपा शासनकाल में मंहगाई छू रही आसमान

साथ ही विधायक सुरेश राजे ने ग्रामीणों को राज्य और केंद्र दोनों सरकारों की विफलताओं के बारे में बताया और राहुल गांधी का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में मंहगाई आसमान छू रही जिससे लोगों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा। कांग्रेसियों ने कहा कि दोनों सरकारों की जनविरोधी नीतियां गरीबों का जीवन बर्बाद कर रही हैं।


About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”