मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

Amit Sengar
Published on -

MP News : मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे ही कांग्रेस और भाजपा के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। दोनों पार्टी के नेता नेता एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रविवार की सुबह कटनी के सर्किट हाउस पहुंचे जहाँ उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ”भाजपा का प्लान B, खरीद फरोख्त, हाइजैक सभी फ्लॉप रहा।

आगे उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को जीत का श्रेय देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि ”कर्नाटक में भाजपा का गढ़ बिल्लारी और चिकमगलूर जैसी सीटोंं पर पूरी तरह सफाया हो गया।” वही दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा साढ़े अठारह साल से सत्ता में है। वह लगातार चुनाव में वादे करती है, लेकिन उसे पूरा नहीं करती। कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ किया है। 50 हजार तक के कर्ज माफ हो गए थे। जो बच गए थे, उनके होने वाले थे। जब जब कांग्रेस सरकार बनाती है, बिजली का बिल कम हो जाता है। भाजपा की सरकार में बिजली के बिल ज्यादा आने लगते हैं। आगे उन्होंने कमलनाथ द्वारा महिला सम्मान योजना की शुरुआत की है यदि शिवराज इस योजना को कॉपी करना कह रहे है तो वे स्वयं उनकी योजनाओं को कॉपी करते है क्योंकि वह हर चुनाव के पहले भी कई बार आपने शपथ पत्र में यह वादा पहले भी कर चुके है और शिवराज उन शपथ पत्रों से ही कॉपी कर लाडली बहना शुरू की है और वे खुद कमलनाथ की योजनाओं को कॉपी करते है।


About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”