IMD Alert: चक्रवात ‘मोका’ से इन राज्यों में भारी बारिश, 10 राज्यों में आंधी-बारिश, आज से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 12 राज्यों में हीटवेव, जानें दिल्ली-UP-बिहार पर पूर्वानुमान

Weather, cg Weather

IMD Alert, Today Weather Update : मौसम में बदलाव का दौर जारी है। लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा में तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही राजस्थान और गुजरात में भी कई जिलों में ऐसी स्थिति निर्मित हो गई है। तापमान में वृद्धि के साथ आद्रता में भी कमी देखी जा रही है।

भीषण चक्रवात में बदला मोका

बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवात तूफान दोपहर भीषण चक्रवात के रूप ले चुका है। इसके साथ ही उत्तर पूर्व दिशा की ओर मुड़ते हुए आगे बढ़ रहा है। पूर्व बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार की तरफ बढ़ने के साथ ही कई पूर्वी राज्यों में भारी बारिश देखने को मिलेगी। असम, मेघालय, मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम सहित अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश सहित आंधी का पूर्वानुमान जताया गया है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi