Rajyog : जून में शनि चलेंगे उल्टी चाल, बनेगा ये खास राजयोग, 3 राशियों के लकी, सफलता-पदोन्नति के योग, इन्हें रहना होगा सतर्क

Pooja Khodani
Published on -
rajyog

Kendra Trikon Rajyog : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह अवधि के बाद अपनी चाल बदलते हैं, इसके प्रभाव से सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव नजर आते हैं। इसी बीच कर्म और न्याय के देवता शनि देव वक्री स्थिति में जाने की तैयारी में हैं। इन दिनों न्याय के देवता शनि देव स्व यानी अपनी राशि कुंभ में हैं। अगले 2 साल तक वे इसी राशि में रहेंगे। अब वे 17 जून 2023 को रात 10 बजकर 48 मिनट पर कुंभ राशि में रहते हुए वक्री होंगे और कुंभ राशि में सीधी चाल से केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाएंगे।

इसके साथ ही 4 नवंबर तक कुंभ राशि में शनि उल्टी चाल में रहेंगे। वहीं अन्य ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ ही वक्री शनि केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र मे शनि ग्रह कर्मफलदाता और न्याय के कारक माने जाते हैं। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं, यह किसी एक राशि में करीब ढाई सालों तक रहते हैं, इसकी चाल बदलने से सभी राशियों के जातकों पर भी असर होता है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)