MP : अधिकारी-कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, फिर बढ़ेगी अवधि, विभाग ने पूरी की तैयारी, मिलेगा लाभ

Govt employee news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों (MP Employees-officers) के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। दरअसल 5 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश के सभी विभागों में अधिकारी कर्मचारियों के तबादला आदेश (Transfer order) के निर्देश जारी किए गए थे। इसके लिए तबादलों पर से प्रतिबंध हटाया गया था। इस दौरान राज्य और जिला स्तरीय संवर्ग के अधिकारी कर्मचारियों के तबादले किए जाने थे। हालांकि अब इस पर असमंजस की स्थिति बन गई है।

5 अक्टूबर तक तबादले की छूट दी गई थी लेकिन तारीख बीतने के बाद भी कई विभागों द्वारा अब तक तबादला आदेश जारी नहीं किए गए है। इधर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भी तबादला अवधि में वृद्धि को लेकर फिलहाल कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किया गया है जबकि विभागीय अधिकारियों की माने तो गुरुवार को इस संबंध में महत्वपूर्ण आदेश जारी किए जा सकते हैं।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi