MPPSC: इन पदों पर निकली भर्ती, 10 जनवरी से आवेदन, अप्रैल में परीक्षा, जानें आयु-पात्रता

Pooja Khodani
Updated on -
MPPSC state engineering service exam 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2021) पाने का सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC Recruitment 2021) ने  राज्य सेवा के कुल 283 पदों पर भर्ती  निकाली है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 जनवरी 2022 से शुरु होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।इसके  लिए एडमिट कार्ड 15 अप्रैल 2022 तक जारी किया जा सकता है।

मध्य प्रदेश में निरस्त होंगे पंचायत चुनाव! शिवराज कैबिनेट बैठक में हुआ ये बड़ा फैसला

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission)  के माध्यम से राज्य सेवा के कुल 283 पदों पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक परीक्षा 24 अप्रैल 2022 को होगी। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 जनवरी दोपहर 12 बजे से 9 फरवरी 2022 रात्रि 12 बजे तक किये जा सकते हैं। इनमें डिप्टी कलेक्टर के 27 और डीएसपी के 15 पद सम्मिलित हैं। कुल विज्ञापित पदो के पन्द्रह गुना अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफल होते हैं। इस तरह 283 के 15 गुने अर्थात् लगभग 4245 अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफल होकर मुख्य परीक्षा में पहुंचेंगे। तीसरे चरण के रूप में साक्षात्कार होगा।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)