MP News : मंत्री जी ने इस महिला को बना दिया MP का मुख्यमंत्री, Twitter पर मचा बवाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) के उद्योग मंत्री (industry minister) राजवर्धन सिंह दत्तीगांव (Rajvardhan Singh Dattigaon) का एक ट्वीट (Tweet) चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल उन्होंने मिशन नगरोदय योजना (Mission Nagarodaya Yojana) के तहत प्रदेश में विकास कार्यों की शुभारंभ के समय एक महिला को मुख्यमंत्री (CM) के रूप में ट्वीट कर दिया। अब यह Tweet ट्वीटर (twitter) पर वायरल हो रहा है।

मध्य प्रदेश के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव का टि्वटर पर किया गया ट्वीट चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल मध्य प्रदेश में आज से मिशन नगरोदय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में और सारे मंत्रियों ने प्रदेश के अलग-अलग जगह पर किया है। 21000 करोड रुपए की इस योजना से प्रदेश के नगरों के कायाकल्प करने का प्लान है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi