Rajyog 2023 : इस राजयोग से चमकेगी 6 राशियों की किस्मत, शुक्र का सिंह में गोचर, धनलाभ-पदोन्नति-सफलता के योग, इन्हें रहना होगा सतर्क

Pooja Khodani
Updated on -
grah gochar Rajyog

Shukra Gochar/Mangal Shukra Yuti/Rajyog : किसी भी राशि में एक साथ दो ग्रहों का होना युति कहलाता है। ग्रहों की युति ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही विशेष मानी जाती है। इसी कड़ी में जुलाई में एक अहम युति बनने जा रही है। 01 जुलाई को मंगल ग्रह सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं और आज 07 जुलाई को शुक्र ग्रह सिंह राशि में गोचर करने वाले हैं, ऐसे में 9 ग्रहों में खास प्रभाव रखने वाले ग्रह शुक्र और मंगल, सिंह राशि में युति बनाने जा रहे है,जिसका प्रभाव कई राशियों पर शुभ अशुभ पड़ने वाला है।

पंचांग के अऩुसार, शुक्र 07 जुलाई 2023 को सुबह के समय 03:30 पर गोचर होने जा रहा है। शुक्र कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान मंगल और शुक्र की युति से लग्न भंग योग बनेगा। शुक्र ग्रह 23 जुलाई 2023 को सिंह राशि में प्रातः 6:00 बजे वक्री अवस्था में आएंगे और उसी वक्री चाल में 7 अगस्त की प्रातः 11:30 तक रहेंगे फिर कर्क राशि में वापस लौट जाएंगे, इस दौरान बुध और शुक्र साथ आकर लक्ष्मी नारायण योग बनाएंगे। इसके बाद शुक्र पुनः 2 अक्टूबर 2023 को रात्रि 12:00 बज कर 45 मिनट पर सिंह राशि में दोबारा गोचर करेंगे।

Continue Reading

About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)