Viral Video : दिल्ली मेट्रो में लड़की ने किया पंजाबी गाने पर डांस, लोगों ने कहा ‘लगा देना चाहिए बैन’

Viral Video : दिल्ली मेट्रो अब सवारी गाड़ी से ज्यादा लोगों के लिए जैसे परफॉर्मेंस प्लेटफॉर्म बनती जा रही है। क्विक पब्लिसिटी पाने के लिए लोग इसमें जाने क्या क्या नहीं कर रहे। अब मेट्रो का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की पंजाबी गाने पर डांस करते हुए नजर आ रही है।

कभी कोई मेट्रो में अजीब कपड़े पहनकर आ रहा है तो कभी उटपटांग हरकतें कर रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे टीवी की तरह मेट्रो ट्रेन में कोई रिएलिटी शो चल रहा है। सभी को यहां अपने हुनर का प्रदर्शन करना है, क्योंकि उन्हें पता है ये वीडियो जल्दी ही वायरल हो जाएंगे। अब फिर एक लड़की का डांस करता हुआ वीडियो हजारों व्यूज़ बटोर रहा है।


About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।