गुना, डेस्क रिपोर्ट। गरीबों का लाखों करोड़ों डकारने वाली सहारा इंडिया कंपनी पर अब शिकंजा कसता जा रहा है, गुरुवार को सहारा इंडिया कंपनी के उज्जैन रीजन के रीजनल मैनेजर देवेंद्र शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष के समक्ष गुना में पेश किया गया, सहारा इंडिया के विरुद्ध उपभोक्ता फोरम गुना के कई प्रकरणों में गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे।
यह भी पढ़ें…. जबलपुर : बहन के लिए चुनाव प्रचार करना सरकारी कर्मचारी को पड़ा महंगा, कलेक्टर ने किया निलंबित
गौरतलब है कि सहारा इंडिया द्वारा उपभोक्ताओं को जमा की गई राशि न्यायालय के आदेश के बाद भी नहीं लौटाई जा रही थी, वही लगातार मध्यप्रदेश के अलग अलग जिलों में पीड़ित कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। वही न्यायालय द्वारा उज्जैन रीजनल मैनेजर के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था गिरफ्तारी वारंट के पालन में ही पुलिस द्वारा रीजनल मैनेजर को न्यायालय में पेश किया था और न्यायालय द्वारा मैनेजर देवेंद्र शर्मा को 15 जुलाई तक जेल भेज दिया है, उपभोक्ताओं के अभिभाषक राकेश व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय ने इस मामलें में रीजनल मैनेजर देवेन्द्र शर्मा को जेल भेजे जाने के आदेश दिए है।