कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, जल्द मिलेगा पदोन्नति का लाभ, 13 जनवरी तक मांगी गई जानकारी, बढ़ेगा वेतनमान

Kashish Trivedi
Published on -
employees

Employees Promotion: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। जल्द उन्हें प्रमोशन का लाभ मिलेगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं जानकारी भेजने की अंतिम तिथि 13 जनवरी दी गई है। 13 जनवरी तक सभी प्रकार की जानकारी को भेजा जाना अनिवार्य किया गया है।

पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू 

स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय मध्य प्रदेश द्वारा लोक शिक्षण संचालनालय आर्य ने सहायक संचालक, योजना अधिकारी, प्राचार्य माध्यमिक विद्यालय और सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ देते हुए उनके वेतनमान वृद्धि की जाएगी। इसके लिए लोक शिक्षण संचालक केके द्विवेदी द्वारा परिपत्र जारी किया गया है। जिसमें प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालक और समस्त जिला शिक्षा अधिकारी से जानकारी की मांग की गई है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi