संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, यह है मांग

MP Samvida Swastha Karmi Strike : मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बिगड़ सकती हैं, कारण है संविदा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घोषित की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल। इस हड़ताल में डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ के सम्मिलित होंगे। निश्चित तौर पर इसका असर सीधे-सीधे आम जनता पर पड़ने वाला है और आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

क्यों की जा रही है हड़ताल

इस हड़ताल के पीछे की दो मुख्य वजह बताई जा रही हैं। पहला संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है की सभी का नियमितीकरण किया जाना चाहिए और दूसरा कि जिन लगभग 3000 संविदा कर्मियों को सेवा से बाहर किया गया है, उन्हें वापस बहाल किया जाए। संविदा कर्मियों का कहना है कि यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो उनकी यह प्रदेश व्यापी हड़ताल जारी रहेगी।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi