बांग्लादेश में नाव पलटने से अब तक इतने लोगों की गई जान, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट | बांग्लादेश में एक बेहद बुरी घटना सामने आई है। दरअसल, बांग्लादेश के पंचगढ़ में नाव पलटने से अब तक कुल 60 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि घटना रविवार की है। जब इस नाव में अपनी क्षमता से अधिक लोग सवार होकर महालया के अवसर पर बुद्धेश्वरी मंदिर जा रहे थे। तभी इस अनहोनी ने इतने लोगों की जान ले ली। बता दें कि रविवार के दिन नाव पलटने की घटना के बाद 26 लोगों के मौत की सूचना थी लेकिन अब इस घटना में 60 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। जिनमें 25 महिलाएं समेत 13 बच्चे शामिल हैं। सभी माता की भक्ति में लीन होकर बुद्धेश्वरी मंदिर जा रहे थे लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि यह यात्रा उनके जीवन की आखिरी यात्रा होगी।

यह भी पढ़ें – IMD Alert : 3 अक्टूबर तक दिल्ली से मानसून की विदाई, 12 राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट, 5 में बढ़ेगा तापमान, लद्दाख में बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड


About Author
Sanjucta Pandit

Sanjucta Pandit

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं।