इन शासकीय अधिकारियों को पदोन्नति, 451 ऑफिसर प्रमोट, आदेश जारी, MPPSC जल्द करेगा रिक्त पदों पर भर्ती

officer Promotion

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी (MP Employees) के लिए पदोन्नति (Promotion) की बड़ी मांग लगातार देखी जाती है। कई विभागों द्वारा बीच का रास्ता निकाल कर कर्मचारी को पदोन्नति देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी बीच अब चिकित्सा विभाग (Health Department) ने भी अधिकारियों को पदोन्नति दी है। दरअसल मध्यप्रदेश के 451 चिकित्सा अधिकारियों (medical officers) को विशेषज्ञ (expert) के रूप में प्रमोशन दिया गया है। इसके लिए राज्य शासन द्वारा मंगलवार को आदेश जारी किए गए हैं। वही रिक्त लगभग 1500 पदों पर जल्दी MPPSC द्वारा भर्ती शुरू होने की संभावना है।

देर रात जारी आदेश में जेपी अस्पताल के कुछ चिकित्सा अधिकारी को भी इसमें शामिल किया गया है। 4 साल में यह पहला मौका है जब चिकित्सकों को विशेषज्ञों के रूप में पदोन्नति दी गई है। 4 साल पहले कुछ विशेषज्ञ को सशर्त पदोन्नति दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार उन्हें फिर से यथास्थिति किया जा सकता है। इसके पहले चिकित्सकों को स्थाई प्रदान की गई थी। वही एक बार फिर से 451 मेडिकल ऑफिसर को पदोन्नति देने के साथ ही सीधी भर्ती से रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi