₹2.5 लाख/किलो बिकता है ये खास आम, सुरक्षा के लिए तैनात किए गए 12 कुत्ते और गार्ड

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 2.5 लाख रुपए किलो आम? जी हाँ, यह सच है! जबलपुर का एक आम प्रेमी अपने बागों में ऐसे विदेशी आम उगा रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.5 लाख रुपये में बिक रहे हैं। जबलपुर के संकल्प सिंह के पास करीब 12.5 एकड़ जमीन में दो बाग हैं, जिसमें वह आम की खेती करते हैं। इन दोनों बागों में उन्होंने अलग-अलग तरह के आम के पेड़ लगाए हैं। इस बागान में हापुस से लेकर जापान के ‘टोयो नो तमांगो’ तक आम की अलग-अलग प्रजातियां हैं। खास बात यह है कि जापान में यह आम 2.5 लाख रुपये प्रति किलो तक बिकता है।

संकल्प सिंह का आम जुनून 2013 में बागवानी में परिवर्तित हो गया। वर्तमान में उनके बगीचे में आम की 24 से अधिक किस्में हैं। उन्हें एक व्यक्ति से यात्रा के दौरान जापान की ‘टोयो नो तमांगो’ प्रजाति का एक पेड़ मिला था। सिंह के आम के शौक के बारे में सभी जानते थे और इसलिए वे जहां भी जाते थे, वे उसके लिए खास आम लाते थे। ऐसी ही एक यात्रा पर, सिंह का दोस्त उनके लिए ‘टोयो नो तमांगो’ लाया।


About Author
Avatar

Ram Govind Kabiriya