कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी किया आदेश, मिलेगा लाभ, खाते में आएंगे 3 लाख तक रुपए, यह होंगे नियम

employees

Employees Group Insurance Benefit : प्रदेश के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। उन्हें सामूहिक बीमा का लाभ मिलेगा। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। शिक्षक और कर्मचारियों के लिए सामूहिक विवाह के आदेश जारी किए गए हैं। वही बीमा राशि के तौर पर उन्हें 3 लाख 50 हजार रुपए तक का लाभ मिलेगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आदेश जारी किया गया है।

सामूहिक बीमा के आदेश जारी

मध्यप्रदेश,माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10 मार्च को जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए कहा गया है कि 4 मार्च 2022 को जारी हुए आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। जिसमें मंडल द्वारा प्रतिवर्ष संचालित होने वाले हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल एवं पूरक परीक्षाओं में सलंगन रहने वाले 50000 शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ का सामूहिक बीमा किया जा रहा है। सामूहिक बीमा के एवज में उन्हें तत्कालीन राशि को ध्यान में रखते हुए मंडल स्तर पर ही राशि प्रदान करने की घोषणा की गई है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi