UP Weather : पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा प्रभाव, कोहरे सहित बूंदाबादी की चेतावनी, चलेगी तेज हवाएं, 20 जिलों में बढ़ेगा तापमान, जानें IMD पूर्वानुमान

IMD weather update

UP Weather Update Today : उत्तर प्रदेश में मौसम में भारी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। हवा की रफ्तार से लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है। इसी बीच आज से 3 दिन तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। बंगाल की खाड़ी में बने अचानक कम दबाव के क्षेत्र के कारण उत्तर प्रदेश में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव नजर आने वाला है। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। हालांकि कड़ी धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही है।

बारिश और कोहरे की संभावना 

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बारिश और कोहरे की संभावना जताई गई है। 12 फरवरी तक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बड़ा बदलाव नजर आ सकता है। एक तरफ जहां तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। वही हल्की ठंड का भी एहसास हो सकता है। हालांकि उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ते तापमान नहीं 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान बढ़कर 26 से 27 डिग्री तक पहुंच चुके हैं।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi