MP के नाम एक और उपलब्धि, पक्षी सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी, पन्ना टाइगर रिजर्व में मिले 247 प्रजाति के पक्षी

पन्ना, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) के पन्ना टाइगर रिजर्व (Panna Tiger Reserve) में तीन दिवसीय पक्षी सर्वेक्षण (Bird Survey) का कार्य पूरा हो चुका है। वहीं प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व इस बार एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल सर्वेक्षण अवधि के दौरान पन्ना टाइगर रिजर्व में 247 पक्षी प्रजाति पाई गई है वहीं मध्य प्रदेश में पहली बार पन्ना टाइगर रिजर्व में सफेद पूछ वाले आईओरा पाए गए हैं।

उत्तरी मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में पन्ना टाइगर रिजर्व उत्तर मध्य का सबसे संरक्षित क्षेत्र माना जाता है। पन्ना टाइगर रिजर्व एआईबीए सेट होने के कारण प्रदेश का तीसरा बायोस्फीयर रिजर्व सेंटर भी है। पन्ना टाइगर रिजर्व को यूनेस्को के वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व में शामिल किया गया है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi