उत्पन्ना एकादशी पर बन रहे हैं 5 संयोग, पूरी होगी मनोकामना, नारायण होंगे मेहरबान, ऐसे करें पूजा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हिंदू मान्यताओं के अनुसार एकादशी का बहुत खास महत्व होता है। प्रत्येक महीने में दो बार एकादशी मनाई जाती है। एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) बहुत ही खास माना जाता है। इस साल 20 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी मनाया जा रहा है। पंचांग के अनुसार एकादशी पर पांच शुभ संयोग बन रहे हैं। जिसमें अमृत सिद्धि योग, स्वार्थ सिद्धि योग, प्रीति योग, आयुष्मान योग और द्विपुष्कर योग शामिल है। पांच शुभ संयोग के कारण इस साल उत्पन्ना एकादशी का व्रत बहुत ही ज्यादा लाभकारी होगा। विधि अनुसार पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा भक्तों पर पड़ेगी।

यह भी पढ़ें…पैसे नहीं मिलने से नाराज भतीजे ने खेला खूनी खेल, भाई- बहनों और चाचा पर किया चाकुओं से हमला

शुभ मुहूर्त

मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी 19 नवंबर सुबह 10:28 बजे से शुरू होकर 20 नवंबर सुबह 10:40 बजे समाप्त हो रही है। उत्पन्ना एकादशी का व्रत 20 नवंबर को रखा जाएगा। पूजा करने का शुभ मुहूर्त सुबह 8:06 बजे से लेकर दोपहर 12:08 बजे तक रहेगा। पारण का शुभ मुहूर्त 21 नवंबर सुबह 6:40 बजे से लेकर सुबह 8:49 बजे तक है।


About Author
Manisha Kumari Pandey

Manisha Kumari Pandey

पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।"