बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कमलनाथ को कहा ‘कलेक्टर’, मध्य प्रदेश में कमल खिलाने की अपील

JP Nadda BJP National President

MP Election 2023 : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा पहुंचे। यहां बीजेपी उम्मीदवार सिद्धार्थ तिवारी के पक्ष में वोट मांगते हुए उन्होने जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होने बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाई, वहीं कांग्रेस पर जमकर हमला भी किया। उन्होने कहा कि 2003 से पहले मिस्टर बंटाधार दिग्वयजय सिंह ने मध्य प्रदेश में कैसे दुरावस्था फैलाई थी। कांग्रेस की नीति थी कि वोट मांगों लेकिन विकास मत करो। इसी के साथ उन्होने कहा कि कमलनाथ सहित अन्य प्रदेशों में भी जहां जहां कांग्रेस के मुख्यमंत्री हैं, वो असल में कलेक्टर हैं। ये यहां से इकट्ठा कर सब दिल्ली दरबार में अर्पित कर देते हैं।

पीएम मोदी की प्रशंसा

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के राज में जनता को घोटाले मिले। एक तरफ घोटालों की कांग्रेस और दूसरी तरफ मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ने वाला देश है। मोदी सरकार में साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। ये आज भारत की तस्वीर है।  लंबे समय तक कांग्रेस और यूपीए की सरकार ‘महिला आरक्षण बिल’ पर बैठी हुई थी, लेकिन कोई पूछने वाला नहीं था। मोदी जी के नेतृत्व में संसद में ‘नारीशक्ति वंदन विधेयक’ दो दिन के अंदर पास हो गया। मोदी जी की इच्छाशक्ति से ये बिल 2 दिन में पास हो गया और महिलाओं को 33% आरक्षण मिल गया। कांग्रेस के राज में जनता को घोटाले मिले। एक तरफ घोटालों की कांग्रेस और दूसरी तरफ मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ने वाला देश है। मोदी सरकार में साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं, ये आज भारत की तस्वीर है।

Continue Reading

About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।