MP News : बीजेपी मंडल अध्यक्ष का रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल! ये है मामला

MP News

MP News : कानड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है। दरअसल, बंजारा समाज के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मंडल अध्यक्ष राजेश गोयल रिश्वत लेते नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये रिश्वत उन्होंने पुलिस के झमेले और ससुराल पक्ष के रुपए लौटाने के नाम पर ली। इसका पीड़ित युवक ने मंडल अध्यक्ष को पैसे देते हुए एक वीडियो बना लिया था। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। आखिर क्या है इस मामले का सच?

दरअसल, सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद इस मामले को लेकर विवाद खड़ा हो गया। क्योंकि पीड़ित युवक ने मंडल अध्यक्ष के खिलाफ शपथ पत्र देने के साथ ही लिखित शिकायत भी की है और वीडियो भी शेयर की है। इस वजह से अब मंडल अध्यक्ष मुसीबतों में घिरे हुए है। अब इस मामले को लेकर जांच होने वाली है। इस मामले से भाजपा जिलाध्यक्ष भी बेखबर थे। उन्होंने अब जांच करवाने की बात कही है।


About Author
Avatar

Ayushi Jain

मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है।