Sehore News : चंद्रयान 3 की सफलता पर देशवासियों ने इसरों के वैज्ञानिको को दी बधाई, कहा – भारत का सीना गर्व से चौड़ा हो गया

Amit Sengar
Published on -

Sehore News : बुधवार की शाम जैसे ही चंद्रयान-3 के लेेंडर ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लेंडिंग की तो संपूर्ण शहर भारत के वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए झूम उठा। शाम साढ़े 5 से 6 बजकर 5 मिनट तक लोग टीवी से चिपके रहे, जैसे ही लेंडर विक्रम ने चाँद की जमीन पर अपने पैर जमाए लोग सडक़ों पर निकलकर झूम उठे और एक-दूसरे को बधाईयों का आदान-प्रदान करने लगे और चौराहों पर आतिशबाजी कर खुशियां मनाई।

देश का सीना गर्व से हुआ चौड़ा

विधायक सुदेश राय ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता और विक्रय लेेंडर के सफलतापूर्वक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरकर इतिहास बना दिया हैंं। इस ध्रुव पर उतरने वाला एकमात्र भारत का चंद्रयान ही है, जिससे भारत का सीना गर्व से चौड़ा हो गया हैं। इसरों के वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई।

Continue Reading

About Author
Amit Sengar

Amit Sengar

मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।”