कर्मचारियों को मिली खुशखबरी, DA में 5.5% की वृद्धि, आदेश जारी, जुलाई में मिलेगा लाभ

cpcc

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। शासकीय कर्मचारियों (Government Employees) के डीए में एक बार फिर से बड़ी वृद्धि (DA Hike) देखी गई है। दरअसल कर्मचारियों के डीए को 5.5 फीसद की दर से बढ़ा दिया गया है। इसके लिए वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने आदेश जारी की है। दरअसल सीपीएसई कर्मचारियों (CPSEs Employees) के डीए बढ़कर 190.8 फीसद हो गए हैं। वही इसलिए वृद्धि का लाभ उन्हें जुलाई के वेतन के साथ मिलेगा।

बता दें कि इससे पहले 1 अप्रैल 2022 को सीपीएसई 2007 पे स्केल वाले कर्मचारियों के डीए में वृद्धि की गई थी। तब उनके डीए को बढ़ाकर 185.3% किया गया था। वहीं अब एक जुलाई 2022 से उनके डीए में 5.5 फीसद की वृद्धि रिकॉर्ड की जाएगी।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi