Bhopal : बदले जाएंगे राजधानी भोपाल के दो महत्वपूर्ण इलाकों के नाम, प्रस्ताव पारित

bhopal

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी भोपाल (Bhopal) में के दो जगहों के नाम बदले जाएंगे। हलालपुर बस स्टैंड का नाम अब हनुमान गढ़ी बस स्टैंड होगा। वहीं लाल घाटी का नाम श्री महेंद्र नारायण दास महाराज पर रखा जाएगा। ये प्रस्ताव आज नगर निगम परिषद की बैठक में पास हो गया।

कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, रिटायरमेंट आयु बढ़ाकर 60 वर्ष करने पर कैबिनेट का फैसला, जानें कब मिलेगा लाभ

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ने ये मांग की थी। उन्होने कहा कि हम भारत के इतिहास को बदलने की शक्ति रखते हैं और इसके पुनर्निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होने कहा कि हलाल नाम अशुद्ध है और इसे बदला जाना चाहिए। वहीं लालघाटी चौराहे पर पहले कई अपराध और हत्या हुई है इसलिए उसका नाम बदलकर भी श्री महेंद्र नारायण दास जी महाराज सर्वेश्वर चौराहा रखा जाए। अध्यक्ष ने दोनों प्रस्ताव पारित किए जाने की बात कही और सदन ने ताली बजाकर अनुमोदन किया। साध्वी प्रज्ञा सिंह ने परिषद की बैठक में पहुंचकर महापौर मालती राय और नगर निगम अध्यक्ष किसान सूर्यवंशी से मुलाकात भी की थी।


About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।