Shivraj Cabinet Meeting : शिवराज कैबिनेट में कर्मचारियों के लिए ये बड़ा फैसला, नए पदों को मंजूरी

Shivraj Cabinet Meeting : विधानसभा भवन में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसमें शासकीय सेवकों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (राहत दर) में 1 जनवरी 2023 से वृद्धि करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके साथ निवाड़ी जिले में जिला पेंशन कार्यालय खोले जाने के साथ नए पदों को स्वीकृति भी दी गई। नर्मदा घाटी विकास विभाग में प्रशासनिक न्याय की संविदा नियुक्ति का कार्यकाल बढ़ाने का फैसला किया गया है।

कैबिनेट बैठक में  शासकीय सेवकों और पेंशनरों को देय मंहगाई भत्ते एवं राहत की दर में 01 जनवरी 2023 से 4% वृद्धि का अनुसमर्थन किया। कर्मचारियों को देय मंहगाई भत्ता में 4% की वृद्धि किये जाने पर इस वित्तीय वर्ष में 265 करोड़ रुपए का अतिरिक्त अनुमानित व्यय भार संभावित है। वहीं निवाड़ी जिले में  जिला पेंशन कार्यालय खोले जाने एवं 9 नवीन पद निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। कैबिनेट ने शिकायत निवारण प्राधिकरण (नर्मदा संकुल परियोजनाएं) में संविदा पर कार्यरत सदस्यों की संविदा नियुक्ति में वृद्धि की स्वीकृति दी।


About Author
श्रुति कुशवाहा

श्रुति कुशवाहा

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि।