MP Weather : 30 जिलों में मूसलाधार बारिश, 4 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं, प्री मानसून एक्टिविटी, इस दिन होगी मानसून की एंट्री, जानें IMD पूर्वानुमान

mausam imd rainfall weather rainfall

IMD MP Weather, MP Weather : गुजरात के तट से टकराकर चक्रवात छत्तीसगढ़,उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की तरफ आगे बढ़ गया है। ऐसे में चक्रवात के बचे अवशेष का असर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के 17 से अधिक जिलों में भारी बारिश,  4 जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के 3 संभागों पर शुक्रवार का असर दिखेगा। इसके साथ ही प्रदेश के कई क्षेत्रों में प्री मानसून एक्टिविटी भी नजर आ रही है।

30 से अधिक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

28 जून तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में मानसून की एंट्री देखने को मिलेगी। मध्य प्रदेश के कई जिलों में तूफान का भी असर देखा जा रहा है। बुधवार को प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश देखने को मिली है। वहीं एक बार फिर से 30 से अधिक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है जबकि 4 जिलों में अति भारी बारिश की गतिविधि देखी जाएगी। तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है। 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं आज कुछ क्षेत्रों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi