दमोह में तेंदुए की दहशत, ग्रामीण पर लाइव हमले का वीडियो आया सामने

दमोह, आशीष कुमार जैन।  दमोह जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत आने वाले देवरान में तेंदुए की दहशत है। यहां पर सुबह के समय एक मजदूर जो खेत में काम कर रहा था जिस पर तेंदुए ने हमला किया था। जिसके बाद उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। वहीं घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस और वन अमला मौके पर पहुंचा। मौके पर पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों के द्वारा तेंदुए को जहां पकड़ने का प्रयास किया गया, तो इसी दौरान तेंदुए के द्वारा एक ग्रामीण पर हमला कर दिया गया।

यह भी पढ़े.. अब पटरी उखाड़ना या रेल रोकना ताउम्र पड़ सकता है भारी, नहीं मिलेगी नौकरी

यह वीडियो कैमरे में कैद भी हुआ है। जब तेंदुआ ग्रामीण पर हमला कर रहा है वही तेंदुए की दहशत में ग्रामीण परेशान है। तो वही पुलिस और वन अमला तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है। मामले की जानकारी लगते ही स्थानीय विधायक रामबाई सिंह भी मौके पर पहुंची है। जहां पर उनके द्वारा ग्रामीणों से बातचीत की जा रही है। यह तेंदुआ पन्ना टाइगर रिजर्व से ग्रामीण अंचल में कैसे आया। यह तो पता नहीं। लेकिन तेंदुए की दहशत से आसपास के क्षेत्रों में ग्रामीण भयभीत हैं और अमला तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में जुटा हुआ है। वही मौके पर पहुंची रामबाई सिंह ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।


About Author
Avatar

Harpreet Kaur