MP News: 3 अधिकारी निलंबित, 81 कर्मचारियों को नोटिस, 9 का वेतन काटा, 2 की सेवा समाप्त

mp news निलंबित

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में लापरवाही पर मुरैना में नायब तहसीलदार, सिवनी में कृषि विकास अधिकारी  और दमोह में जनशिक्षक को निलंबित (Suspended) कर दिया गया है। वही बड़वानी 52 BLO, सीहोर  में 2 कर्मचारियों और धार में 27 प्राचार्यो को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।इसके अलावा सागर में CMHO समेत 8 अधिकारियों का वेतन काटा और सीहोर में 1 कर्मचारी का वेतन रोका गया है।इधर, शाजापर और छतरपुर में 2 पंचायत प्रधान की सेवाएं समाप्त कर दी गई है।

खुशखबरी: मध्य प्रदेश के 16 लाख किसानों को जल्द मिलेगा लाभ, कलेक्टरों को निर्देश जारी

मुरैना में अपने पदीय कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करने के आरोप में नायब तहसीलदार प्रदीप केन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। यह कार्रवाही कलेक्टर मुरैना के प्रस्ताव पर चंबल संभाग के कमिश्नर आशीष सक्सेना ने की है। निलंबन अवधि में नायब तहसीलदार का मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर मुरैना(Morena Collector Office) रहेगा, निलंबन अवधि में इन्हें मूलभूत नियम 53 के तहत निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता रहेगी।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)