MPPSC की चयन प्रक्रिया पर विवाद! जीतू पटवारी ने उठाए सवाल, राज्यपाल को लिखा पत्र

MPPSC Exam 2024

MPPSC : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की साक्षात्कार प्रणाली विवादों के घेरे में हैं। इसे लेकर पूर्व मंत्री और कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि विभिन्न पदों के लिए दिए गए साक्षात्कार के नंबरों में सामान्य वर्ग और अन्य वर्गों के साथ भेदभाव किया गया।

साक्षात्कार में दिए गए नंबरों में भेदभाव का आरोप 

“मध्यप्रदेश में चिकित्सकों की भर्ती मध्य प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा की गई जिसमें चिकित्सकों को साक्षात्कार में दिए गए नंबरों में भेदभाव दिया गया है” यह आरोप कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी ने लगाया है और इसकी राज्यपाल से शिकायत भी की है। दरअसल मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा स्त्री रोग विशेषज्ञों के लिए 27 जुलाई 2022 को विज्ञापन जारी किया गया था और उसके बाद साक्षात्कार हुए और उनका परिणाम 6 दिसंबर 2022 को घोषित हुआ।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi