जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। अपने सिर पर अपनी खुद की एक छत हो। इसके बाद जो सपना सबसे ज्यादा अजीज होता है वो ये कि घर पर धन धान्य की खूब बरसात हो। जिस घर में आकर सुख चैन मिले। उसी घर में रहकर धन संपदा की कभी कोई कमी न खले, ऐसा कौन नहीं चाहता। ऐसी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए जरूरी है कि वास्तु (Vastu Tips) का पालन करते हुए घर में कुछ बदलाव किए जाएं या सुधार किए जाएं। कुछ छोटे-छोटे से बदलाव कर आप अपने घर के वास्तु को सुधार सकते हैं और सुख संपत्ति भी हासिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़े…Vastu Tips: नवरात्रि में इस तरह सजा होगा मेनगेट तो मां लक्ष्मी और दुर्गा देंगी दस्तक
आप अगर घर में किसी लॉकर में कैश रखते हैं। तो उस अलमारी के सामने ड्रेसिंग टेबल या शीशा जरूर लगाएं। माना जाता है कि रूपये से भरे लॉकर का रिफलेक्शन शीशे में पड़ने से धन धान्य में वृद्धि होती है। दिवाली से पहले जब घर की साज-सज्जा में परिवर्तन करें। तो इस टिप को भी याद रखें। दिवाली से पहले अपने घर में खराब पड़े नल या पाइप को भी ठीक करा लें। बहता पानी ज्यादा खर्च की निशानी होता है। जिसे रोकना शुभ माना जाता है।