कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा प्रमोशन का लाभ, अधिकारियों को पत्र जारी, 20 जून तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया

Employees

MP Employees Promotion : कर्मचारियों की बड़ी खबर है। उन्हें प्रमोशन का लाभ मिलेगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इस मामले में लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा आदेश जारी किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा समस्त जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा गया है। जिला शिक्षा अधिकारियों को लिखे पत्र में डीपीआई ने पदोन्नति से वंचित रह गए कर्मचारियों की जानकारी की मांग की है।

जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी

डीपीआई के संचालक केके द्विवेदी द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। जारी पत्र में कहा गया है कि विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में व्याख्याता संवर्ग की दिनांक 1 अप्रैल 2022 की स्थिति में प्रकाशित अंतिम पद क्रम सूची के आधार पर कर्मचारियों को प्रमोशन दिया गया है। इस सूची के आधार पर व्याख्याता संवर्ग के कर्मचारियों को प्राचार्य हाई स्कूल के पद पर प्रमोट किया गया है।

Continue Reading

About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi