कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, उच्च वेतनमान का ऐलान, 18000 तक बढ़ेगी सैलरी

employees news

शिमला, डेस्क रिपोर्ट।Employees Salary Hike. हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों (Himachal Employees) के लिए बड़ी खुशखबरी है। 3 जनवरी को दो साल पूरे कर चुके अनुबंध कर्मचारियों को उच्च वेतनमान दिया जाएगा और राइडर भी खत्म होगा। इससे कर्मचारियों के वेतन में 14 से 18 हजार की वृद्धि होगी।हालांकि 3 जनवरी 2022 में लगे कर्मचारियों पर नए पे स्कूल में उच्च वेतनमान का राइडर रहेगा या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। राज्य सरकार की अधिसूचना जारी होने के बाद ही इस पर स्थिति साफ हो सकेगी।

कर्मचारियों के 18 महीने के बकाया DA Arrear का इंतजार हुआ लंबा, कब खाते में आएंगे 2.18 लाख?

पीटरहॉफ में आयोजित अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महासम्मेलन में सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार 3 जनवरी, 2022 से पहले दो साल का नियमित सेवाकाल पूरा करने वाले हजारों कर्मचारियों को 18 हजार रुपये तक अधिक वेतन देगी। कर्मचारियों को अन्य नियमित कर्मचारियों के सम्मान उच्च वेतनमान मिलेगा। वही जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) को भी 2 वर्ष का नियमित सेवाकाल पूर्ण होने पर लिपिकों की तर्ज पर उच्च वेतनमान देने की घोषणा की है।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)