Burhanpur News : मध्यप्रदेश में बुरहानपुर के RTO बैरियर पर धड़ल्ले से अवैध वसूली का खेल जारी है। जिसको लेकर त्रिमूर्ति ट्रांसपोर्ट यूनियन के सदस्य और यूनियन अध्यक्ष कैलाशचंद्र शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रिंकू टांक सहित कई बड़े ट्रांसपोर्ट व्यवसायी बेरियर पहुंचे। जहां उन्होंने इसका जमकम विरोध करते हुए आक्रोश जताया।
शिकायत के बाद भी हो रही वसूली
आपको बता दें कि रिंकु टांक कांग्रेस अध्यक्ष के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट यूनियन के सदस्य भी है। जिन्होंने अवैध वसूली को लेकर कलेक्टर को वास्तविक स्थिति के बारे में बताया है। दरअसल, वाहन चालकों के पास सभी कागजात पूर्ण होने के बाद भी ट्रक व अन्य भारी वाहनों से वसूली की जाती है। इसको लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व में भी कलेक्टर से लिखित शिकायत की लेकिन इसके बावजूद भी लगातार इसकी शिकायत मिलती रही।
Continue Reading