इससे पहले मामले में केंद्र सरकार द्वारा बड़ा बयान सामने आया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि फिलहाल महंगाई भत्ता (Dearness allowance) बढ़ाने की कोई ठोस वजह नहीं दिख रही है। मगर अगर जुलाई महीने में डीए में 3% की वृद्धि दर्ज होती है। वहीं डीए में 3% की वृद्धि के बाद डीए बढ़कर 34% हो जाएगा।
इस मामले में पूर्व अध्यक्ष और ऑल इंडिया अकाउंट और ऑडिट कमिटी के जनरल सेक्रेटरी हरिशंकर तिवारी का बड़ा बयान सामने उन्होंने कहा कि महंगाई भत्ता हर साल में दो बार बढ़ाया जाता है। पहली बढ़ोतरी जहां जनवरी महीने में वहीं दूसरी बढ़ोतरी जुलाई महीने में होती है। वहीं अब तक यदि दिए वृद्धि का ऐलान नहीं किया गया तो इसके पीछे कई बड़े कारण हो सकते हैं।
Bhopal News: घर बनाने का सपना देखने वालों के लिए बुरी खबर, 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी के दामों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी
इस मामले में हरिशंकर तिवारी का कहना है कि यदि DA वृद्धि नहीं किया गया तो इसके पीछे दो बड़े कारण हो सकते हैं। पहला कारण हो सकता है कि महंगाई भत्ते के लिए अभी कैबिनेट नोट तैयार नहीं हुआ है। बता दें कि कैबिनेट नोट में महंगाई भत्ते में कितने फीसद की बढ़ोतरी होगी और इससे सरकारी खजाने पर कितना असर पड़ेगा। इसका सारा ब्योरा उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा यह बढ़ोतरी किन कर्मचारियों पर लागू होगी। इसके भी आंकड़े कैबिनेट नोट में उपलब्ध कराए जाते हैं। जिसके बाद ही सरकार महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में वृद्धि का ऐलान करती है।
इसके अलावा अभी तक वित्त वर्ष पूरा नहीं हुआ है बस का कार सरकारी कर्मचारियों के लिए फरवरी महीने तक पूरा कर लिया जाता है वही पूरी कर ली जाती है। ऐसे में बीते वर्ष की क्लोजिंग के बाद डीए वृद्धि पर बड़ी घोषणा की उम्मीद की जा सकती है। देश भर में AICPI की गणना के साथ ही दिए में वृद्धि की घोषणा की जाएगी। बता दें कि जनवरी महीने में एआईसीपीआई को बड़ा नुकसान लगा था। जो उसमें 0.3 फीसद की कटौती दर्ज की गई थी। वहीं मार्च महीने के अंत में फरवरी महीने का AICPI रेट भी रिकॉर्ड किया जाएगा।
हाल ही में केंद्र सरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 1 जुलाई 2021 से 3% अतिरिक्त महंगाई भत्ते को बढ़ाने की मंजूरी दी है। महंगाई भत्ते का कुल प्रतिशत अब 31% है। वहीँ अब महंगाई भत्ते की गणना की अगली किस्त 34% की भविष्यवाणी शुरू हो रही है
AICPIN—तालिका 2021—जुलाई 2021—दिसंबर 2021
- दिसंबर——AICPIN——361.15——–125.4
- नवंबर——-AICPIN——362.00——- 125.7
- अक्टूबर—–AICPIN —– 359.71——–124.9
- सितंबर——AICPIN——355.10 ——-123.3
- अगस्त——AICPIN ——354.24—— -123.0
- जुलाई——-AICPIN——-353.66 ——-122.8
केंद्र सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों के लिए डीए और डीआर के प्रतिशत में वृद्धि की भविष्यवाणी के लिए ‘अपेक्षित डीए ऑनलाइन कैलकुलेटर’ का उपयोग किया जाता है। वहीँ माना जा रहा है कि यदि जनवरी से जून 2022 तक 6 महीने के लिए AICPIN डेटा उपलब्ध है, तो हम महंगाई भत्ते के सटीक प्रतिशत की गणना कर सकते हैं जिसे जुलाई 2022 में बढ़ाया जाएगा।