MP Weather Alert: अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम, तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) में ठंड ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही बारिश (rain) का दौर भी थम गया है। लगातार दिन रात के तापमान (temperature) में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर से मध्य प्रदेश में मौसम (MP Weather) बदल सकता है। दरअसल मध्यप्रदेश में सर्द हवा से सिहरन बढ़ने लगी है। तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

मौसम विभाग की माने तो एक और दो नवंबर की रात सबसे सर्द रातों में रिकॉर्ड की गई है। जिसका न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में एक बार फिर से मौसम बदल सकते हैं। जिसके बाद रात के साथ-साथ दिन के भी बारे में गिरावट देखी जाएगी। दरअसल पश्चिमी विश्व का असर खत्म होने के कारण तापमान में असर दिखाई देना शुरू हो जाएगा।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi