IMD Alert : 10 राज्यों में 9 फरवरी तक बारिश, हिमाचल सहित 5 राज्यों में बर्फबारी, सर्द हवा कोहरे का असर, चक्रवाती परिसंचरण-WD सक्रिय, जानें दिल्ली-यूपी-बिहार पर पूर्वानुमान

mausam imd rainfall weather rainfall

IMD Alert, Today weather Update : उत्तर भारत में जहां दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। वही रात में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। सर्द हवा का दौर देखने को मिल सकता है। बिहार उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित हरियाणा, राजस्थान में रात को ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मौसम प्रणाली सक्रिय हो रही है। जिसके कारण मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से पर्वतों पर मध्यम हिमपात जारी रहेगी जबकि दक्षिणी और पूर्वी राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके अलावा कई राज्य में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर राज्य में ट्रक की स्थिति निर्मित है जबकि दक्षिण भारत के राज्यों में डिप्रेशन निर्मित है। वही वेलमार्क लो प्रेशर एरिया में बदल जाने के साथ ही डिप्रेशन के कारण दक्षिणी राज्य में बारिश का कहर जारी रहेगा।

राजधानी दिल्ली में हल्की ठंड

राजधानी दिल्ली में एक तरफ जहां दिन में कड़ी धूप देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ रात में तापमान में गिरावट का सिलसिला भी जारी है। तेज धूप निकलने के कारण मौसम में नमी कम हो रही है। तापमान बढ़ने लगा है। हालांकि न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। सर्द हवा का झोंका शाम होते ही लोगों को परेशान कर रहा है। 4 फरवरी तक मौसम में गर्माहट अधिक रहेगी। हालांकि मध्यम स्तर की हवा चलने के कारण हल्की ठंड महसूस होगी। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि रविवार को आसमान साफ रहेगा तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गई है। फिलहाल किसी भी सक्रिय है। मौसम प्रणाली का असर देखने को नहीं मिलेगा। वहीं दिल्ली एनसीआर में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi