कर्मचारियों को जल्द मिलेगी गुड न्यूज, सैलरी में होगी 8 हजार की बढोतरी! जानें अपडेट

cpcss

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees ) को जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। कर्मचारियों की सैलरी में 8 हजार का इजाफा होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र की मोदी सरकार कर्मचारियों का जल्द फिटमेंट फैक्टर बढ़ा सकती है, जिसके बाद न्यूनतम सैलरी 18000 से बढ़कर 26,000 (Basic Salary Of Central Employees) हो जाएगी। संभावना है कि 1 फरवरी 2022 को पेश होने वाले बजट से पहले सरकार केंद्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर तय कर सकती है, जिसे आगामी बजट 2022-23 में शामिल किया जा सकता है।

 कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, जल्द 8000 बढ़ेगी पेंशन की राशि! हाथ आएगी मोटी रकम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केन्द्र की मोदी सरकार जनवरी महीने के अंतर से पहले कर्मचारियों को बड़ी सौगात दे सकती है।इसके तहत कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर एक बार फिर बढ़ाया जा सकता है।  इसके तहत फिटमेंट फैक्टर बढ़ाकर 3.68 तक किया जा सकता है, फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी से कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में बड़ी वृद्धि होगी। वर्तमान में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 2.57 प्रतिशत फिटमेंट फैक्टर के तहत वेतन मिल रहा है, इसके बढ़ने ही 3.68 प्रतिशत के तहत सैलरी मिलेगी।


About Author
Pooja Khodani

Pooja Khodani

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। "कलम भी हूँ और कलमकार भी हूँ। खबरों के छपने का आधार भी हूँ।। मैं इस व्यवस्था की भागीदार भी हूँ। इसे बदलने की एक तलबगार भी हूँ।। दिवानी ही नहीं हूँ, दिमागदार भी हूँ। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार भी हूं।।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर)