कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, एरियर का होगा भुगतान, जल्द जारी होगी एक अतिरिक्त किस्त की राशि, खाते में आएंगे इतने रूपए

Employees Arrears Payment : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल उनके एरियर का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए निगम प्रबंधन द्वारा निर्णय लिया गया है। वही एरियर के भुगतान के लिए प्रबंधन पर 63 लाख रुपए का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

4.64 करोड़ की राशि का भुगतान

दरअसल नैनीताल कुमाऊं मंडल विकास निगम प्रबंधन द्वारा वर्ष 2006 से दिसंबर 2022 तक सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के बकाया एरियर की एक अतिरिक्त किस्त देने का निर्णय लिया गया है। कर्मचारियों को छठे वेतनमान के एरियर के रूप में 6.75 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराए जाने से जिनमें से 4.64 करोड़ की राशि का भुगतान कर दिया गया है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi