कर्मचारियों-अफसरों के DA वृद्धि को लेकर आदेश जारी, वेतन में 30 हजार रुपए तक होगी बढ़ोतरी, एकमुश्त होगा 2 लाख तक एरियर्स का भुगतान

Kashish Trivedi
Published on -
cpcc

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राज्य के लाखों 7th pay commission कर्मचारियों (Employees)-AIS अफसरों (AIS Officers) के लिए अच्छी खबर है। दरअसल अखिल भारतीय सेवा के अफसरों के डीए में 1 जुलाई से 11% की वृद्धि और एक जनवरी 2022 से 3% डीए वृद्धि के आदेश (DA Hike order) जारी कर दिए हैं। शुक्रवार को जारी हुए आदेश के बाद अब हर महीने अफसरों को 30 हजार रुपए अतिरिक्त प्राप्त होंगे। साथ ही उन्हें एरियर्स (arrears) की एकमुश्त राशि के रूप में 2 लाख या उससे अधिक 2.5 लाख रुपए का भुगतान किया जाएगा

हालांकि एक तरफ जहां IAS, IPS और IFS अफसरों के लिए DA में वृद्धि के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं कर्मचारियों को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग में अखिल भारतीय सेवा मध्य प्रदेश के अधिकारियों की महंगाई भत्ते वृद्धि के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश केंद्रीय कर्मचारियों के डीए वृद्धि के आदेश की तारीख से प्रभावी होंगे। मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को भी अब 1 जनवरी 2022 से 34% की दर से महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है।


About Author
Kashish Trivedi

Kashish Trivedi