अशोक नगर में युवक द्वारा बदसलूकी करने के बाद हड़ताल पर गए डॉक्टर, FIR दर्ज होने के बाद काम पर लौटे वापस

Ashoknagar News : मध्यप्रदेश के अशोक नगर जिला चिकित्सालय के डॉक्टर एवं मेडिकल स्टाफ आज सुबह से 11 बजे तक हड़ताल पर रहे। इस कारण मरीजों को काफी परेशानी होती रही। दरअसल, रात में ड्यूटी डॉक्टर के साथ एक युवक के द्वारा बदसलूकी करने एवं गाली गलौज करने को लेकर लोगों में रोष था और उन्होंने काम बंद कर दिया था। डॉक्टर एवं दूसरे स्टाफ के द्वारा हड़ताल करने के बाद आनन-फानन में जिला प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी हरकत में आए और जिला चिकित्सालय पहुंचे।

शिकायत दर्ज

पहले हड़ताल पर आए स्टाफ को काम पर लगाया गया और इसके बाद थाने में पहुंचकर सीनियर डॉक्टरों ने FIR दर्ज कराई। इसके बाद डॉक्टरों की हड़ताल को खत्म कराया। इस दौरान डॉक्टरों ने पुलिस पर लेटलतीफी पर भी आरोप लगाया है। वहीं, कोतवाली थाने में एक युवक पर शासकीय कार्य में बाधा डालने, डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट एवं एससी एसटी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की गई है।


About Author
Sanjucta Pandit

Sanjucta Pandit

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं।